भारत होगा आर्थिक महाशक्ति-अंबानी

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2010 (17:42 IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मानना है कि अगले दस साल में भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था होगी। हालाँकि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील कच्चे तेल के दाम के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि जल्द ही कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच सकते हैं।

अंबानी ने शुक्रवार को उद्योग के एक सम्मेलन में कहा कि 2020 तक भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2020 तक भारत का आय-व्यय का ब्योरा दुनिया में सबसे मजबूत होगा। अगले दस साल में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 1500 अरब डॉलर से 5000 अरब डॉलर पर पहुँच जाएगा और भारत दुनिया के आर्थिक दृष्टि से सबसे मजबूत देशों में होगा। बड़े अंबानी ने कहा कि यह सदी भारत की होगी। दुनिया के अन्य देशों से कारोबार भारत की ओर आ रहा है।

हालाँकि उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। भविष्य में कच्चे तेल के दाम तीन अंक में पहुँच सकते हैं। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पडता है। पेट्रोल, डीजल के दाम सरकारी नियंत्रण में होने के कारण सरकारी खजाने पर सब्सिडी को बोझ बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि रिफाइनिंग क्षमता की धीमी वृद्धि से कीमतों में बढ़ोतरी होगी। अंबानी ने कहा कि पेट्रोरसायन उद्योग को पुन:निवेश करना चाहिए।

मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया की 40 फीसद आबादी भारत और चीन में होगी। भारत और चीन दोनों काफी माँग पैदा करेंगे और इन देशों में नई ऊँचाई पर पहुँच जाएगी। भारत में खपत बढ़ने से यह दुनिया का प्रमुख विनिर्माण हब बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है कि जब भारत जैसे विकासशील देश अपनी ऐसी क्षमताओं के बारे में जानेंगे, जिनका अभी तक दोहन नहीं हो सका है। अंबानी ने कहा कि यूरोप की साख पर असर डालने वाले ऋण संकट ने एक बार फिर दिखा दिया है कि एशिया के पास ज्यादा शक्तिशाली बनने की क्षमता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने युवाओं में भरा जोश, 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण देते हुए बोले प्रगति के रास्ते से हटा हर बैरियर

राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR, पत्नी ने लगाए शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप

PM मोदी ने चुनावी परिदृश्य में सत्ता विरोध को सत्ता समर्थन में बदला

Kathua Murder Case : हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया यह बयान, गृह सचिव ने की स्थिति की समीक्षा

मैच के दौरान लगाए थे भारत विरोधी नारे, पुलिस एक्शन के बाद परिवार ने किया दावा, पढ़िए क्या है पूरा मामला