विदेशी मुद्रा भंडार 262 अरब डॉलर के पार

Webdunia
शनिवार, 3 नवंबर 2007 (14:36 IST)
विदेशी मुद्रा भंडार 26 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में 262 अर ब 45 करोड़ डॉलर के नए रिकॉर्ड पर पहुँच गया है।

विश्लेषकों के अनुसार रुपए की मजबूती पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्व बैंक के भारी हस्तक्षेप की वजह से देश में विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ते जा रहा है।

इससे पहले 19 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 261 अरब 14 करोड़ 30 लाख डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। पिछले साल 27 अक्तूबर को यह भंडार 167 अरब 09 करोड़ 20 लाख डॉलर था।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार 26 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ एक सप्ताह पहले के 253 अरब 32 करोड़ 40 लाख डॉलर से बढ़कर 254 अरब 62 करोड़ 90 लाख डॉलर हो गई।

आलोच्य सप्ताह में भी सोना भंडार 7 अरब 36 करोड़ 70 लाख डॉलर और विशेष निकासी अधिकार की राशि 1 करोड़ 30 लाख डॉलर पर टिकी रही।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी सुरक्षित राशि 43 करोड़ 90 लाख डॉलर से बढ़कर 44 करोड़ 10 लाख डॉलर पर पहुँच गई।

पिछले साल 27 अक्टूबर को सोना भंडार 6 अरब 20 करोड़ 20 लाख डॉलर विशेष निकासी अधिकार की राशि 70 लाख डॉलर तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी राशि 64 करोड़ 70 लाख डॉलर के बराबर थी।

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज

AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हों तो पहले पढ़ लें यह खबर, प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश में रोका गया

क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब

AAP के कई नेताओं की उड़ जाएगी नींद, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान