सोना 23620 रुपए की नई ऊंचाई पर

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2011 (20:29 IST)
मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों और निवेशकों की भारी खरीदारी के चलते दिल्ली सराफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव 150 रुपए की तेजी के साथ 23620 रुपए प्रति दस ग्राम रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गए।

सटोरियों और औद्योगिक इकाइयों की ताजा लिवाली के चलते चांदी के भाव 600 रुपए चढ़कर 58600 रुपए प्रति किलो हो गए। विदेशों में सोने के भाव 1637.50 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई तक जा पहुंचे।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 150 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 23620 और 23500 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए चढ़कर 19000 रुपए प्रति आठ ग्राम की नई ऊंचाई पर बंद हुए।

चांदी तैयार और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 600 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 58600 रुपए और 58920 रुपए प्रति किलो बंद हुए।चांदी सिक्का के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 64500-65500 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)
Show comments

income tax refund : आयकरदाताओं को कैसे मिलता है रिफंड, जानिए प्रोसेस

क्यों महत्वपूर्ण है लोकसभा अध्यक्ष का पद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 को शाम 07:15 पर ही क्यों ले रहे हैं शपथ?

Samsung का यह धांसू स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता कि यकीन करना मुश्किल

मराठा आरक्षण की मांग, अनशन पर मनोज जरांगे

मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे : अलका लांबा

Share Market को लेकर Supreme court में याचिका दायर, जानिए क्‍या है मामला...

AAP नेता संजय सिंह का दावा, मोदी सरकार 1 साल से ज्यादा नहीं चलेगी

J&K के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 आईईडी, प्लास्टिक के कंटेनर में रखे थे छिपाकर

Modi oath-taking ceremony updates : नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे