हड़ताल नहीं कर सकेंगे गेल कर्मचारी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Webdunia
मंगलवार, 6 जनवरी 2009 (17:51 IST)
गेल इंडिया के कार्यकारियों के बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर अदालती रोक लग गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इन कार्यकारियों को अधिक वेतन की माँग को लेकर हड़ताल पर जाने से रोका है।

कंपनी के अध्यक्ष यूडी चौबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा हमने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसने गेल अधिकारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

ऑइल सेक्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओएसओए) ने वेतनमान में अधिक बढ़ोतरी की माँग को लेकर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। गेल के 2200 कार्यकारी भी इसमें शामिल होने वाले थे। अदालत ने इससे पहले इंडियन ऑइल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम में हड़ताल पर रोक लगाई थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

हम 'सामना' नहीं पढ़ते, कांग्रेस का शिवसेना UBT पर पलटवार

दिल्ली में अब CM पर सस्पेंस, महिला, दलित या कोई और?

विवादों के बाद ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- मैं साध्वी ही रहूंगी

सभी देखें

नवीनतम

NTA ने किया JEE MAIN 2025 के रिजल्टस का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

जम्मू के अखनूर में LoC के पास विस्फोट, कैप्टन समेत 2 सैनिक शहीद

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

WhatsApp यूजर को बड़ा फायदा, Open AI से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला

नक्सली हिंसा घटनाओं में आई 47 प्रतिशत की कमी, गृह राज्यमंत्री लोकसभा में दी जानकारी