Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल कीमतों में मिली राहत, दूसरे दिन नहीं बढ़े दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल कीमतों में मिली राहत, दूसरे दिन नहीं बढ़े दाम
, सोमवार, 19 जुलाई 2021 (08:54 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के दाम लगातार चौथे दिन अपरिवर्तित रहे।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।  चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
 
  
         पेट्रोल   डीजल
दिल्ली  101.84 89.87
मुंबई 107.83  97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : केरल सरकार ने बकरीद पर पाबंदियों में दी 3 दिन की ढील, IMA ने दी चेतावनी छूट वापस लें वरना...