Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल 35 पैसे महंगा, 15 पैसे बढ़े डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों के कीमत...

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेट्रोल 35 पैसे महंगा, 15 पैसे बढ़े डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों के कीमत...
, गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (09:14 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार 2 दिन से कच्चे तेल की कीमतों में हो रही तेजी का असर गुरुवार को घरेलू स्तर पर दिखा। पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
 
दिल्ली में गुरुवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपए और मुंबई में 107.54 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई। दिल्ली में डीजल 89.87 और मुंबई में डीजल 98.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.74 रुपए और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 
 
webdunia
दिल्ली में डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार सोमवार को 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपए प्रति लीटर पर आया था लेकिन आज फिर 15 पैसे बढ़कर 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपए और डीजल 8.45 रुपए महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपए और डीजल की कीमत 71 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया में कोरोना की दस्तक