वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख से सोना 82 रुपए बढ़ा, चांदी 413 रुपए लुढ़की

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (20:04 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 82 रुपए बढ़कर 45,952 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ALSO READ: भारत में Vaccination का आंकड़ा 75 करोड़ के पार
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपए के मूल्य में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 82 रुपए की तेजी आई। इसके विपरीत चांदी की कीमत 413 रुपए लुढ़ककर 61,907 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 62,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,790 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

नया शिखर, सोना 85000 के करीब, चांदी में 850 रुपए का उछाल

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

Budget से पहले Share Bazaar में बहार, Sensex 741 अंक उछला, Nifty भी 23500 के पार

अगला लेख