एयर एशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों की संख्या 2000 तक बढ़ाई

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (09:39 IST)
मुंबई। एयर एशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2000 तक की है। उल्लेखनीय है कि सस्ती हवाई सेवा देने वाली यह कंपनी इस साल के उत्तरार्द्ध में अपनी विदेश उड़ान सेवा शुरु करने की तैयारी कर रही है।


कंपनी ने एक बयान में बताया कि पिछले साल से कंपनी योग्य लोगों की नियुक्ति पर ध्यान दे रही है और वह अपना विस्तार तेजी से करना जारी रखेगी। कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमर अबरोल ने कहा था कि 2020 तक वह अपने कर्मचारियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी करेगी।

कंपनी के बयान के अनुसार, उसके कर्मचारियों की संख्या 2000 तक पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि एयर एशिया इंडिया टाटा समूह और मलेशियाई विमानन कंपनी एयर एशिया के बीच 51:49 की भागीदारी वाली विमानन कंपनी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

राणा सांगा पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर राज्यसभा में भारी हंगामा, किसने क्या कहा?

Share Market : शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 145 अंक फिसला, Nifty भी टूटा

राहुल गांधी प्रयागराज कुंभ में क्यों नहीं गए, रॉबर्ट वाड्रा ने बताया

मध्यप्रदेश में 30 मार्च से शुरु होगा जल गंगा संवर्धन अभियान, बोले CM डॉ. मोहन यादव, अभियान बनेगा जन आंदोलन

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

अगला लेख