Biodata Maker

World Cycle Day पर Atlas ने बंद किया अपना आखिरी प्लांट, हजारों लोग हुए बेरोजगार

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (17:44 IST)
वर्ल्ड साइकल डे पर Atlas ने साहिबाबाद में अपना आखिरी प्लांट बंद कर दिया। जिन लोगों ने अपने जीवन में साइकल चलाई है, उनके लिए Atlas एक पहचाना नाम है। बुधवार को वर्ल्ड साइकल डे साइकल बनाने वाली बड़ी कंपनी एटलस ने साहिबाबाद में साइट-4 स्थित अपनी फैक्टरी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी। आज के युवाओं ने भी बचपन में Atlas की सवारी जरूर की होगी। Atlas की यह फैक्टरी बंद होने के बाद हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। साहिबाबाद की यह फैक्टरी एटलस की सबसे बड़ी और आखिरी फैक्टरी थी। इसमें उत्पादन बंद होने से अब देश में एटलस साइकल का निर्माण बंद हो गया है। 
 
1951 में हुई थी कंपनी की स्थापना : 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कराची से भारत आए जानकी दास कपूर ने एटलस साइकल कंपनी की स्थापना 1951 में की थी। कंपनी का साहिबाबाद स्थित यह प्लांट आखिरी था। इससे पहले कंपनी मध्यप्रदेश के मालनपुर और हरियाणा के सोनीपत के प्लांट भी बंद चुके हैं। खबरों के अनुसार इस फैक्टरी में सबसे ज्यादा उत्पादन होता था। कंपनी यहां हर साल लगभग 40 लाख साइकल बनाती थी।
 
नोटिस से पता चला : फैक्टरी बंद होने के बारे में मजदूरों को पता भी नहीं था। रोज की तरह जब कर्मचारी बुधवार सुबह काम पर आए तो फैक्टरी के गेट पर मैनेजमेंट की ओर से लगा नोटिस पढ़कर सन्न रह गए। अचानक फैक्टरी बंद होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
 
बताया पैसे की कमी का कारण : नोटिस में कंपनी ने लिखा कि उसके रोजमर्रा के सामान खरीदने तक के भी पैसे नहीं हैं। इसलिए सभी को ले ऑफ किया जाता है। नोटिस में यह भी लिखा था कि जब तक कि धन नहीं जुटा लेते तब तक कच्चा माल खरीदने में भी असमर्थ हैं। ऐसे में हम फैक्टरी चलाने की स्थिति में नहीं हैं।
प्रियंका ने साधा निशाना : देश की सबसे बड़ी साइकिल बनाने वाली कंपनी एटलस की फैक्टरी बंद होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विश्व साइकल दिवस के मौके पर साइकल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्टरी बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए। सरकार के प्रचार में तो सुन लिया कि इतने का पैकेज, इतने एमओयू, इतने रोजगार, लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं, फैक्टरियां बंद हो रही हैं। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी।'
मायावती ने कहा सरकार करे मदद : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एटलस साइकल का कारखाना बंद होने को लेकर कर्मचारियों के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'ऐसे समय जबकि लॉकडाउन के कारण बंद पड़े उद्योगों को खोलने के लिए आर्थिक पैकेज आदि सरकारी मदद देने की बात की जा रही है, वहीं उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित एटलस जैसी प्रमुख साइकल फैक्टरी के धन अभाव में बंद होने की खबर चिंताओं को बढ़ाने वाली है। सरकार तुरंत ध्यान दे तो बेहतर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

Weather Update : मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, यूपी और बिहार में छाया कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, धान पर किसानों को मिलेगा बोनस

2023 चुनाव के बाद CM नहीं बन पाने पर फिर छलका शिवराज सिंह चौहान का दर्द !

Delhi Blast : एनआईए जांच में बड़ा खुलासा, हमास की तरह पूरे देश में ड्रोन हमले की थी साजिश

अगला लेख