Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोने की कीमतों में साल की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए आज क्या है सोने के दाम...

हमें फॉलो करें सोने की कीमतों में साल की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए आज क्या है सोने के दाम...
, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (19:52 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बिकवाली बढ़ने तथा रुपए के मजबूत होने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 954 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 43,549 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 44,503 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
 
इस दौरान चांदी का दाम भी 80 रुपए घटकर 49,990 रुपए प्रति किलो रह गया। एक दिन पहले इसका बंद भाव 50,070 रुपए प्रति किलो था।
 
‘टिकर प्लांट’ संस्था के अनुसार दिल्ली में 999 और 995 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 770 रुपए की हानि दर्शाता 44,030 रुपए प्रति 10 ग्राम और 43,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
 
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तकनीकी सुधार आने के बाद भाव 1,650 डालर प्रति औंस रह गया। इससे यहां भी सोने में आया सुधार लुप्त हो गया। वैश्विक बाजार की चौतरफा बिकवाली और रुपये के मजबूत होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 954 रुपये की गिरावट रही।
 
उन्होंने कहा कि दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया हाजिर भाव 16 पैसे मजबूत हो गया। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 71.80 रुपए प्रति डालर रहा।
 
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव में गिरावट रही और इनके भाव क्रमश: 1,648 डालर और 18.40 डॉलर प्रति औंस रह गए।
 
पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर चिंता की वजह से सोने की गिरावट कुछ सीमित हो सकती है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Virus का कहर, दुनिया भर से Live Updates