Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिटकाइन का भाव 15000 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर

हमें फॉलो करें बिटकाइन का भाव 15000 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर
, गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (23:46 IST)
लंदन। कूट लिखावट पर चलने वाली डिजिटल मुद्रा बिटकाइन इस समय सातवें आसमन पर है। ब्लूमबर्ग एजेंसी के अनुसार, इसका भाव अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम चार बजे 15,242.99 डॉलर पर चल रहा था, जो इसका नया रिकॉर्ड है।
 
इस अंधाधुध तेजी को देखते हुए यह चेतावनी दी जा रही है कि यह आभासी मुद्रा ‘एक सरपट भागती रेलगाड़ी जैसी बढ़ रही है जिसमें ब्रेक नहीं है।’ इस तेजी के कारण इस मुद्रा को मुख्य विनिमय बाजारों में निकट भविष्य में मान्यता देने की संभावना पर फिर आशंकाएं प्रकट होने लगी हैं।
 
इस मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले इससे आइसक्रीम से लेकर बीयर तक खरीदते हैं। डॉलर के मुकाबले इसकी विनिमय दर एक सप्ताह में 50 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुकी है। इसका चलन 2009 में शुरू हुआ। इसे किसी देश के बैंकिंग विनियामक ने अभी मान्यता नहीं दी है और न ही इसकी कोई कानूनी तौर पर मान्य विनिमय दर ही है। अभी इस साल जनवरी के मध्य में इसकी विनिमय दर 752 डॉलर के आसपास थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी न्यूजीलैंड में चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा