Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 502 अंक लुढ़का, एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (17:38 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स लगभग 502 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 129 अंक यानी 0.74 प्रतिशत टूटकर 17,321.90 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा।

बीएसई सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.84 प्रतिशत प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,909.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 544.82 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129 अंक यानी 0.74 प्रतिशत टूटकर 17,321.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावरग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में फिर से गिरावट का रुख रहा। इसका कारण अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड प्रतिफल का चार प्रतिशत से अधिक होना है। इसकी वजह यह है कि विभिन्न आंकड़ों से पता चलता है कि मुद्रास्फीति अभी ऊंची बनी रहेगी। बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से विदेशी कोष उभरते बाजारों से निवेश निकाल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) लगातार छठे दिन घरेलू बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 424.88 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में गहराया जलसंकट: प्यास बुझाने उतरे 695 टैंकर; पानी बेचने या पैसे मांगने वालों की यहाँ करें शिकायत

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य

Weather Update : आसमान से बरस रही आग! 49.6 डिग्री के साथ कोविलंगुलम सबसे गर्म, IMD ने जारी किया भीषण लू का रेड अलर्ट

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

अगला लेख