हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक का निधन

Webdunia
नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक और दोपहिया वाहन उद्योग के सिरमौर बृजमोहन लाल मुंजाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद रविवार शाम यहां निधन हो गया। वे 92 साल के थे।
 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुंजाल ने दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। चंडीगढ़ से प्राप्त समाचार के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुंजाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुंजाल के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।
 
इसी साल शुरू में मुंजाल चार अरब डॉलर से अधिक के इस समूह से सक्रिय भूमिका से हट गए थे और अवकाशप्राप्त अध्यक्ष बन गए थे। वे गैर कार्यकारी सदस्य के रूप में कंपनी के बोर्ड में थे।
 
औपचारिक रूप से वर्ष 1956 में अस्तित्व में आए हीरो ग्रुप ने 1940 के दशक के प्रारंभ में ही चार भाइयों द्वारा साइकल निर्माता के रूप में अपनी गतिविधियां प्रारंभ की थी। मुंजाल का जन्म 1923 में वर्तमान पाकिस्तान के कमालिया में हुआ था।
 
भारत की आजादी के बाद मुंजाल बंधुओं ने लुधियाना में साइकल उपकरण बनाने का छोटा सा कारोबार शुरू किया और बाद में देश में सबसे बड़े कारोबारी ग्रुपों में से एक बने। मुंजाल की अगुवाई में हीरो समूह कई मामलों में प्रथम रहा।
 
हीरो ग्रुप लगातार 14 वें साल दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी है। वर्ष 1986 से समूह की एक और कंपनी हीरो साइकल साइकलों की सर्वाधिक निर्माता कंपनी है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल