चिदंबरम बोले, आम लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाकर मुनाफा कमा रही है सरकार

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2023 (15:57 IST)
Tax on Fuel : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईंधन पर अधिक कर लगाकर मुनाफा कमा रही है। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि ऐसा आम लोगों की कीमत पर किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 'कृत्रिम रूप से' अधिक रखा गया है, जो महंगाई बढ़ने की एक वजह है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2010 और 2014 के बीच राजग और संप्रग सरकारों ने पेट्रोल की कीमतों को विनियमित किया था, हालांकि सितंबर 2014 से 'विनियंत्रण' सुधार बंद हो गया है।
 
चिदंबरम ने कहा, '2014 और 2021 के बीच कच्चे तेल की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर से नीचे थीं, फिर भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ नहीं दिया है।'
 
उन्होंने कहा कि 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो कच्चे तेल की कीमत तेजी से बढ़ी, लेकिन अब यह गिरकर 75 अमेरिकी डॉलर पर आ गई है। साफ है कि सरकार लोगों की कीमत पर उच्च करों और उपकरों के जरिए मुनाफा कमा कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

Lok Sabha Election 2024 : 2014 के बाद सत्ता के गलियारों में स्वच्छता अभियान चल रहा है, PM मोदी ने क्यों और किसके लिए कही यह बात

Congress Candidate List : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, 2 उम्मीदवारों का ऐलान

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

अगला लेख