ईरान पर अमेरिकी हमले से तेल की कीमतों में बड़ा उछाल, जानिए क्या होगा भारत पर असर

Webdunia
शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (11:44 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए। 
 
अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई के बाद दुनियाभर में क्रूड की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया। हमले के बाद, ब्रेंट कच्चा तेल 4.4 प्रतिशत बढ़कर 69.16 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 4.3 प्रतिशत उछलकर 63.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जानिए पर क्या होगा भारत पर असर... 
 
बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम : भारत पश्चिम एशिया से बड़ी मात्रा में क्रूड ऑइल खरीदता है। ऐसे में यहां पेट्रोल, डीजल, एलपीजी आदि के दाम तेजी से बढ़ेंगे। हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम रोज बदलते हैं इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 
बढ़ेगी महंगाई : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो जाएगा। इससे सभी वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। प्याज और टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम बढ़ने से परेशान लोगों का बजट इससे बुरी तरह प्रभावित होगा। अगर दाम ज्यादा बढ़ते हैं तो ट्रेन, बस और प्लेन का किराया बढ़ जाएगा। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना महंगा पड़ सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपया ‍गिरा : हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 71.62 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
 
अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर : अगर क्रूड के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ते हैं तो एक ओर महंगाई तेजी से बढ़ेगी और दूसरी ओर GDP पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, इराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

अगला लेख