लगातार चौथे कारोबारी दिन सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी टूटी

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (17:50 IST)
नई दिल्ली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमत 322 रुपए घटकर 47135 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट और रुपए की तेजी के चलते ऐसा हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47457 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 972 रुपए घटकर 67170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68142 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट और रुपए की मजबूती के चलते दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1825 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.61 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख