सोना 861 रुपए, चांदी 1709 रुपए लुढ़की

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (18:04 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 861 रुपए गिरकर 46,863 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपए की गिरावट के साथ 68,798 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले दिन सोना 47,724 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपए की गिरावट के साथ 68,798 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,507 रुपए पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाए गए रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई, जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई।

उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पर दबाव रहेगा, जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लद्दाख में कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल पर खेला दांव, BJP ने काटा था टिकट

भारत ने किया USCIRF की रिपोर्ट पर तीखा हमला, बताया दुष्प्रचार का हथकंडा

बेरहम बाप की बेवकूफी से 6 साल के बेटे की दर्दनाक मौत, ट्रेडमिल पर इतना दौड़ाया कि सांसें ही थम गईं

कहां गायब हो गई 70,000 किलोग्राम हेरोइन, Delhi HC ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

Okaya Ferrato Disruptor : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 25 पैसे में 1 KM, 129km की रेंज, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स

लद्दाख में कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल पर खेला दांव, BJP ने काटा था टिकट

फिलिस्तीन को लेकर UN में भारत की बड़ी मांग, अमेरिका और इजराइल भी हैरान

प्रज्वल रेवन्ना के पास था डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, हमने नहीं दी जर्मनी जाने की मंजूरी, विदेश मंत्रालय का बड़ा खुलासा

भारत को झुलसाने वाला पाक खुद झुलसा आतंकवाद की आग में, अप्रैल में 77 बार हुए आतंकी हमले

Okaya Ferrato Disruptor : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 25 पैसे में 1 KM, 129km की रेंज, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स

अगला लेख