कमजोर मांग से चांदी में गिरावट, सोने के दाम भी हुए कम

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (18:24 IST)
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 92 रुपए की गिरावट के साथ 64,091 रुपए प्रति किलो रह गई। वहीं दूसरी ओर कमजोर मांग के बीच बृहस्पतिवार को सोने का भाव 102 रुपए की गिरावट के साथ 47,105 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 92 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,091 रुपए प्रति किलो रह गया। इस अनुबंध में 10,278 लॉट के लिए सौदे किए गए। हालांकि वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.13 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वहीं दूसरी ओर कमजोर मांग के बीच बृहस्पतिवार को सोने का भाव 102 रुपए की गिरावट के साथ 47,105 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 102 रुपए यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,105 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

इसमें 5,003 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कीमतों में गिरावट आई। दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,795.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख