सोने में मामूली तेजी, चांदी 98 रुपए चढ़ी

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (20:57 IST)
नई दिल्ली। रुपए की कीमत में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 14 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 45,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,066 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 98 रुपए की तेजी के साथ 58,890 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,792 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 34 पैसे घटकर 73.82 रुपए प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.47 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस रह गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमत पर दबाव रहा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

अगला लेख