सोने में 271 रुपए की गिरावट, चांदी 687 रुपए लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (18:30 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 271 रुपए की गिरावट के साथ 46,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 687 रुपए की गिरावट के साथ 63,210 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,897 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिका के जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस रही। उन्होंने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख से मूल्यवान धातु की कीमत पर दबाव रहा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख