सोने में 423 रुपए की गिरावट, चांदी भी 1105 रुपए लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (18:05 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में कमजोरी तथा रुपए के मूल्य में सुधार के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 423 रुपए घटकर 47777 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 1105 रुपए लुढ़ककर 61,652 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,105 रुपए लुढ़ककर 61,652 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,757 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हुई बिकवाली तथा रुपए के मूल्य में आए सुधार को दर्शाते हुए दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने की कीमत में 423 रुपए की गिरावट देखी गई।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में पांच पैसे की तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.63 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

पटेल ने कहा, कॉमेक्स में शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गई, जिससे सोने की कीमत में गिरावट आई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

भारत पर कितना होगा ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर, 5 सवालों से समझिए

बांग्लादेश की मुराद पूरी, बैंकॉक में पीएम मोदी से मिले मुहम्मद यूनुस

भारतीय विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश से अनुरोध, अल्पसंख्यकों से संबंधित घटनाओं की करे गहन जांच

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से जलसंरक्षण की क्रांति

अगला लेख