Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक स्तर पर तेजी से चमका सोना, सुस्त मांग से लुढ़की चांदी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच वैवाहिक मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए चमककर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी 150 रुपए लुढ़ककर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 3.35 डॉलर की तेजी में 1,226.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी चार डॉलर उछलकर 1,227.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद और यूरो क्षेत्र में जारी अनिश्चितताओं से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है।

हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की तेजी में 14.38 डॉलर प्रति औंस बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस सस्ते स्मार्ट फोन में मिलेंगे Samsung Galaxy Note के धमाकेदार फीचर्स, भारत में हुआ लांच