सुस्त जेवराती मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

Webdunia
शनिवार, 19 जनवरी 2019 (16:09 IST)
नई दिल्ली। ऊंचे भाव पर जेवराती मांग में सुस्ती से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए फिसलकर 33,160 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 280 रुपए की गिरावट के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर भी स्थानीय बाजार पर दिखा।


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना हाजिर करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,281.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 11 डॉलर लुढ़ककर 1,281.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

अमेरिका और रूस के बीच व्यापार युद्ध समाप्त होने की संभावना से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की तेजी से भी सोना सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी शुक्रवार को 0.19 डॉलर टूटकर 15.31 डॉलर प्रति औंस पर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख