जेवराती ग्राहकी से सोना चमका, चांदी में भी आई तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (15:51 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी और स्थानीय जेवराती मांग आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 310 रुपए चमककर एक सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 34,310 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 170 रुपए की तेजी में 40,820 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

विदेशों में कमजोर डॉलर से सोना हाजिर 2.70 डॉलर की बढ़त में 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,317.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में आर्थिक विकास सुस्त पड़ने की आशंका से डॉलर कमजोर हुआ है।इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में निवेश किया है और सोने के दाम बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 15.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख