Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर मांग से सोना एक माह के निचले स्‍तर पर, चांदी भी लुढ़की

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग के कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 310 रुपए लुढ़ककर  शनिवार को 1 माह से अधिक के निचले स्तर 33,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान  औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 730 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 5 सप्ताह के निचले स्तर  39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

डॉलर में रही तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर गिरावट दर्ज की गई। लंदन का  सोना हाजिर 7.70 डॉलर की गिरावट में शुक्रवार को 1,293.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी  सोना वायदा भी 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,301.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक दबाव और घरेलू मांग की सुस्ती से दोनों कीमती धातुओं के दाम घटे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 15.18 डॉलर प्रति औंस रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान डरा, हटा दिया रिहाई से पहले रिकॉर्ड किया अभिनंदन का वीडियो