Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैश्विक स्‍तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट, जानिए क्‍या रहे भाव

हमें फॉलो करें वैश्विक स्‍तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट, जानिए क्‍या रहे भाव
, बुधवार, 29 मई 2019 (17:18 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इस दौरान चांदी 225 रुपए की गिरावट में 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी के कारण वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्‍त पड़ने की आशंका के कारण पीली धातु की चमक बढ़ी है।

हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत बने रहने के कारण यह बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। वैश्विक तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 225 रुपए फिसलकर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

चांदी वायदा 155 रुपए की गिरावट लेकर 36,175 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC World Cup 2019 : कोहली के जुनून का सामना स्मिथ की दृढ़ता और मोर्गन की महत्वाकांक्षा से