Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेवराती मांग से सोना उछला, चांदी भी चमकी, जानिए क्‍या रहे भाव...

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी निकलने से चांदी भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
वैश्विक स्तर पर गत दिवस पीली धातु के दाम 1 फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण शुक्रवार को इस पर मुनाफा वसूली का दबाव रहा, हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजग को प्रचंड बहुमत से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी