suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी भी चढ़ी, जानिए क्‍या रहे भाव

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की भारी उछाल के बल पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए चमककर 15 सप्ताह के उच्चतम स्तर 34,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए चढ़कर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अमेरिका के ईरान पर खाड़ी में हमला करने के निर्देश दिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के साथ ही कच्चे तेल और डॉलर सहित सभी प्रमुख मुद्राओं में तेजी आ गई। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर कारोबार के दौरान 4 सितंबर 2013 के बाद उच्चतम स्तर 1410.78 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया।

हालांकि बाद में इसमें कुछ नरमी देखी गई और यह पिछले सत्र के मुकाबले 0.03 प्रतिशत गिरकर 1387.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमेरिका का जुलाई सोना वायदा 0.93 प्रतिशत चढ़कर 1406 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी जबदरस्त तेजी देखी गई थी लेकिन अंत में यह भी 1.31 प्रतिशत फिसलकर 15.22 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में CRPF ने किए हवाई फायर, जांच चौकी पार कर संदिग्ध भागा