Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 100 रुपए टूटा, चांदी भी चढ़ी

Advertiesment
Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं में घटबढ़ के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को इनकी कीमतों में मिश्रित रुख देखा गया, जहां सोना 100 रुपए उतरकर 35780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, वहीं चांदी 70 रुपए की तेजी के साथ 42120 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर आज सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1431.36 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,431.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 30 और 31 जुलाई को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद दिख रही है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.60 प्रतिशत उतरकर 16.48 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में बारिश का कहर, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा रुकी