सोना फिर 38000 के पार, चांदी भी उछली

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (15:48 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मजबूती के समाचार, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट और कच्चे तेल में उबाल से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 475 रुपए की तेजी के साथ एक बार फिर 38000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 44680 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

कारोबारियों के अनुसार, विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी से घटबढ़ बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक बार फिर 1524.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस को छूने के बाद नरम है। चांदी भी 17 डॉलर प्रति ट्राय औंस के आसपास बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से हालांकि मांग कमजोर है।

कारोबारियों का कहना है कि खरीदार पुराने सोने की अदला-बदली पर अधिक जोर दे रहे हैं। भाव ऊंचा होने की वजह से जुलाई में सोने का आयात 42 प्रतिशत गिरकर 1.71 अरब डॉलर का रह गया। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने और कच्चा तेल मजबूत होने का भी स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं पर असर पड़ा है।

स्थानीय सर्राफा बाजार में हालांकि पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों और रुपए की कमजोरी को देखते हुए सोना स्टैंडर्ड 475 रुपए की छलांग लगाकर 38420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 12 अगस्त के कारोबार में सोना 38470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 475 रुपए की छलांग से 38250 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।

चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 44680 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 200-200 रुपए प्रति सैकड़ा की छलांग लगाकर 90 हजार और 91 हजार रुपए प्रति सैकड़ा हो गई। गिन्नी 28700 रुपए प्रति 8 ग्राम पर टिकी रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

Reliance Jio ने smart TV के लिए भारत का पहला ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख