लगातार दूसरे दिन रही सोने और चांदी में तेजी, जानिए कितने बढ़े भाव...

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (17:12 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन इनमें तेजी देखी गई। सोना 80 रुपए चमककर 41,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 154 रुपए की बढ़त में 47,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.75 डॉलर की गिरावट में 1,559.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 7 डॉलर लुढ़ककर 1,558.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.05 डॉलर टूटकर 17.79 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में फैले नोवेल कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक महामारी घोषित न करने से एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी लौट आई। निवेशकों ने पूंजी बाजार में जोखिम उठाने का साहस दिखाया। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ और इसकी कीमतों में नरमी देखी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी

CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें

कहां है सोनम रघुवंशी? CM मोहन यादव ने किया CBI जांच का अनुरोध

रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन से यान प्रक्षेपित करने संबंधी तकनीक का कराया पेटेंट, जानें क्या होगा लाभ

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में भर्ती

अगला लेख