सोने में 3 सत्रों से जारी गिरावट थमी, 324 रुपए की तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (19:37 IST)
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में पिछले 3 सत्रों से चली आ रही गिरावट शुक्रवार को थम गई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 324 रुपए की तेजी दर्शाता 51,704 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,598 रुपए की मजबूती के साथ 62,972 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 61,374 रुपए था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,910 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यूरोप में ताजा लॉकडाउन लागू किए जाने की आशंका की वजह से मौजूदा बाजार अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

अगला लेख