भारत में डिजिटल पेमेंट पिछले 5 सालों में करीब छह गुना बढ़ा : RBI

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (20:58 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अर्थव्यवस्था में नकद की जगह दूसरे माध्यमों से लेनदेन को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर दिखने लगा है और पिछले 5 वर्षों के दौरान देश में डिजिटल भुगतान कई गुना बढ़ा है।
 
केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2015-16 से 2019-20 के बीच डिजिटल भुगतान 55.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। इस दौरान डिजिटल भुगतान की मात्रा मार्च 2016 में 593.61 करोड़ से बढ़कर मार्च 2020 तक 3,434.56 करोड़ हो गई।
 
इस दौरान लेन-देन का मूल्य 15.2 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर के साथ 920.38 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1,623.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
 
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में डिजिटल भुगतान इससे पिछले वर्ष की तुलना में 593.61 करोड़ से बढ़कर 969.12 करोड़ हो गया, जबकि इस लेन-देन का मूल्य बढ़कर 1,120.99 लाख करोड़ रुपए हो गया।
 
इसी तरह साल दर साल इन आंकड़ों में इजाफा होता रहा। हालांकि वित्त वर्ष 2019-20 में इसमें भारी उछाल देखने को मिला, जब लेन-देन की संख्या जबरदस्त तेजी के साथ बढ़कर 3,434.56 हो गई। हालांकि इस दौरान कुल मूल्य में कुछ कमी आई। मूल्य के हिसाब से यह ,623.05 लाख करोड़ रुपए का रहा। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन के मद्देनजर डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : वक्फ बिल से पहले राज्यसभा में अनुराग ठाकुर के बयान पर बवाल

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बंगाल के स्कूलों में 25,753 नियुक्तियां अमान्य

खट्टर से बोले लोकसभा स्पीकर, मंत्री जी, प्रश्नकाल में शेरो शायरी नहीं होती

मराठी नहीं बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने बैंक में किया हंगामा, मैनेजर को धमकाया

अगला लेख