Hanuman Chalisa

ई-वे बिल एप से निकालना होगा आसान

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (18:13 IST)
नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनी रिविगो ने 1 अप्रैल से लागू होने जा रही ई-वे बिल निकालने की आसान प्रक्रिया का एप तैयार की है। इस एप के माध्यम से एक मिनट से भी कम समय में ई-वे बिल निकाला जा सकता है। यह एप दस भाषाओं में उपलब्ध है।

सरकार ने 1 अप्रैल से एक राज्य से दूसरे राज्य में माल भेजने के लिए ई-वे बिल व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। कोई भी कारोबारी यदि 50,000 रुपए से अधिक का माल एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजता है तो उसे अपने जीएसटीआईएन का उपयोग करते हुए ई-वे बिल पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा और ई-वे बिल जनरेट करना होगा।

रिविगो के संस्थापक दीपक गर्ग ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि रिविगो ई-वे बिल को 1 अप्रैल 2018 से लागू करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसमें उसने व्यापार, उद्योग और ट्रांसपोर्टर के लिए माल के त्वरित आवागमन की सुविधा के लिए एक उच्च गुणवत्ता की एप तैयार की है।

रिविगो ने यह एप अपने ग्राहकों के लिए तैयार किया था, लेकिन इस पर उद्योगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे पूरे देश में जारी किया जा रहा है ताकि हर कोई इसका लाभ उठा सके। यह सरल है, स्थानीय भाष में भी उपलब्ध है, इससे ई-वे बिल को आसानी से निकाला जा सकता है। एप जारी होने के दो माह के भीतर ही इसके एक लाख से ज्यादा डाउनलोड किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा ई-वे बिल से देश में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। परिवहन लागत और समय कम होगा और जीएसटी व्यवस्था पुख्ता होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख