Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5.4 तीव्रता के भूकंप से दहला बिहार, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

हमें फॉलो करें 5.4 तीव्रता के भूकंप से दहला बिहार, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (16:51 IST)
पटना। पटना के कई इलाकों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इससे बिहार दहल गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई जा रही है। बुधवार को दोपहर 2.57 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। ये झटके गोपालगंज और अन्य जिलों में महसूस किए गए हैं।
 
बिहार के कुछ इलाकों में आज यानी बुधवार (19 अक्टूबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी पटना के अतिरिक्त पश्चिम चंपारण में भी भूकंप से धरती डोली है। हालाकि अभी तक इस भूकंप के चलते कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
 
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल डालकर अपने 5 परिजनों की ली जान और फिर खुद अपनी दे दी जान