Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल डालकर अपने 5 परिजनों की ली जान और फिर खुद अपनी दे दी जान

हमें फॉलो करें पेट्रोल डालकर अपने 5 परिजनों की ली जान और फिर खुद अपनी दे दी जान
, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (16:29 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, 2 सौतेले बेटों और सास-ससुर को पेट्रोल से जलाकर मार डालने के एक दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते बताया कि कुलदीप सिंह ने लुधियाना में सिधवान बेट के पास अपने खुर्शेदपुर गांव में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस ने कहा था कि सिंह ने जालंधर जिले में सोमवार देर रात अपनी पत्नी परमजीत कौर, उसके पूर्व पति से पैदा 2 बेटों- अर्शदीप (8) और अनमोल (5) तथा उसके पिता सुरजन सिंह और मां जोगिंदरो को कथित तौर पर जलाकर मार डाला था। वह परमजीत कौर के अपने मायके से उसके घर लौटने से इंकार करने को लेकर नाराज था।
 
कौर अपने 2 नाबालिग बच्चों के साथ पिछले 5-6 महीने से पंजाब के जालंधर जिले में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। सिंह चाहता था कि उसकी पत्नी लुधियाना के खुर्शेदपुर गांव स्थित उसके घर लौट जाए, लेकिन उसने मना कर दिया, क्योंकि कथित तौर पर सिंह उसे और उसके बच्चों को पीटा करता था। घटना की रात सिंह और उसके 2 साथियों ने सो रहे पांचों लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि 2 साथियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समक्ष 5 बड़ी चुनौतियां, कैसे पाएंगे पार?