कक्काजी का दावा, फायरिंग में 8 किसानों की हुई मौत

Webdunia
बुधवार, 7 जून 2017 (13:00 IST)
इंदौर। इंदौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, भारतीय किसान यूनियन, आम किसान यूनियन ने सयुंक्त रूप से मीडिया से बात की। इस दौरान मंदसौर की घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा 'कक्काजी' ने मंदसौर घटना में मृतकों की संख्या 8 बताई है जिनमें 6 पाटीदार और 2 अन्य समाज के लोग हैं।
 
किसान संघों का आरोप है कि सरकार ने मृतकों की संख्या भी गलत बताई है।  इस दौरान काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताने वाले संघ ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। प्रदेश के हालात बिगड़ चुके हैं। किसानों की छाती और गर्दन पर गोली चली है जो कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का उल्लंघन है।
 
किसान संघों ने 10 जून के बाद 'जेल भरो आंदोलन' की बात कही है। वहीं, प्रदेश के हर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अर्थी निकाली जाएगी।

कक्काजी ने सीधे शिवराज के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए और विवेक अग्रवाल, एसके मिश्रा, इकबाल सिंह बैस, जैसे अधिकारियों पर नाम लेकर हमला किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंस और शकुनी मामा बताते हुए नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग की।
Show comments

लोकसभा चुनावों के बीच मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को कोओर्डिनेटर पद से हटाया

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

संगत के कहने पर अमृतपाल ने लोकसभा चुनाव लड़ने का किया फैसला, पिता ने किया खुलासा

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

CJI चंद्रचूड़ ने बताया स्कूल में क्यों हुई थी पिटाई, आज भी याद है वो शर्मिंदगी

sex scandal : प्रज्वल का मंगलवार की समयसीमा पर स्वदेश वापसी का कोई संकेत नहीं

लोकसभा चुनावों के बीच मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को कोओर्डिनेटर पद से हटाया

Lok Sabha elections 2024 : तीसरे फेज में करीब 61 प्रतिशत मतदान, बंगाल में छिटपुट हिंसा, जानिए कौनसे राज्य में कितना प्रतिशत

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

अगला लेख