भारत में अब नहीं मिलेगी शेवरले बीट

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (15:14 IST)
नई दिल्ली। लगभग सौ साल से भारतीय वाहन बाजार में शेवरले धमाल मचाने वाली अमेरिका की वाहन जनरल मोटर्स ने इस साल के अंत तक घरेलू बाजार में अपने वाहनों की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। हालांकि , कंपनी ने कहा है कि निर्यात के लिए वह भारत में अपना उत्पादन संयंत्र चालू रखेगी।
 
वर्ष 1918 में शेवरले की बिक्री के जरिये जनरल मोटर्स ने पहली बार भारतीय बाजार में अपनी धमक दी थी। कंपनी ने 1928 में मुंबई में एक फैक्ट्री खोली लेकिन 1958 में अन्य विदेशी वाहन निर्माता कंपनियों के साथ इसने भी भारत से विदाई ले ली। कई वर्षों बाद जनरल मोटर्स दोबारा 1995 में यहां आई लेकिन काफी जद्दोजेहद के बाद भी भारत के तेजी से उभरते बाजार में एक फीसदी से भी कम हिस्सा बना पाई और अब अंतत: इसने 22 साल बाद दोबारा भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया है।
 
कंपनी ने आज ही इस बात घोषणा की और अपने कर्मचारियों को भी आज ही इसकी जानकारी दी। कंपनी भारत में बस अपना एक ही ब्रांड शेवरले बेचती है। (वार्ता)  

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

जल संरक्षण का जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान

DK शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के CM, विधायक के दावे ने बढ़ाई सिद्धारमैया की परेशानी

Jagannath Rath Yatra Stampede : जगन्नाथ रथयात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

उत्तरकाशी में बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 7 लापता, चारधाम यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

अगला लेख