सोना डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी 50 रुपए टूटी

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (15:38 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर करीब 2 महीने बाद पीली धातु के 1200 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 150 रुपए चढ़कर करीब डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 
स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की मांग नहीं आ रही है। चांदी की औद्योगिक मांग उतरने से इसमें 50 रुपए की गिरावट रही और यह 41,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही है जबकि चांदी 2 दिन चमकने के बाद टूटी है। 
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 9.80 डॉलर चमककर 1,203.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.3 डॉलर की तेजी के साथ 1,201.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के बाद के पहले संवाददाता सम्मेलन में भविष्य की मौद्रिक नीति के बारे में कोई घोषणा नहीं होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगाना शुरू कर दिया। इससे सोने में तेजी देखी गई और गुरुवार को करीब 2 महीने बाद यह 1,200 डॉलर के स्तर से ऊपर जाने में सफल रहा। 
 
उनका कहना है कि सर्राफा निवेशकों के लिए यह राजनीति ज्यादा अहम मुद्दा हो गई है और उसी से बाजार का रुख तय हो रहा है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.16 डॉलर चढ़कर 16.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख