Hanuman Chalisa

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सोना 55 रुपए चढ़ा, चांदी में गिरावट

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2017 (15:26 IST)
विदेशों में मजबूती के चलते स्थानीय लिवाली के बीच सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत आज 55 रुपए की तेजी के साथ 28,630 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
 
हालांकि, बाजार में कमजोर उठान से चांदी की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 38,500 रुपए प्रति किग्रा रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,231.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 55.55 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 28,630 रुपए और 28,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। विगत दो दिनों के कारोबारी सत्र के दौरान सोने में 175 रुपए की तेजी आई थी।
 
गिन्नी की कीमत भी 100 रुपए की तेजी के साथ 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पहुंच गई। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 100 रपये की गिरावट के साथ 38,500 रपये प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 295 रपये की तेजी के साथ 38,450 रपये प्रति किलो हो गई।
 
चांदी सिक्का (लिवाल) 69,000 रुपए और (बिकवाल) 70,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे टैंकर माफिया, दिन में निशुल्‍क, रात में 800 में बिक रहा पानी

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

अगला लेख