Gold-Silver Price : मजबूत वैश्विक रुख से सोना फिर चमका, चांदी में आई गिरावट, जानिए क्‍या रहे भाव...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 मई 2025 (19:24 IST)
Delhi bullion market : मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 98,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपए बढ़कर 98,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 35.46 डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि चांदी की कीमत 2,000 रुपए फिसलकर 99,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। बृहस्पतिवार को चांदी 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपए बढ़कर 98,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। सर्राफा संघ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मजबूत रुख और अमेरिकी राजकोषीय नीति को लेकर जारी चिंताओं ने सर्राफा की मांग को समर्थन देना जारी रखा है।
ALSO READ: Gold-Silver Price : सोने में फिर आया उछाल, चांदी भी 1 लाख रुपए के पार, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी
हालांकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपए फिसलकर 99,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। बृहस्पतिवार को चांदी 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 35.46 डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस हो गया।
ALSO READ: Gold-Silver Price Today: गोल्ड का नया रिकॉर्ड, 2000 की तेजी, 10 ग्राम के भाव सुनकर उड़ जाएंगे होश
कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, अमेरिका में राजकोषीय चिंताओं के बीच अप्रैल के मध्य के बाद से सोने में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों को अमेरिका में जारी होने वाले प्रमुख आंकड़ों की प्रतीक्षा है। इसमें नए घरों की बिक्री का आंकड़ा शामिल है, इससे सोने की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

पत्रकार सुसाइड केस में ब्लैकमेलिंग एंगल, कुंभ में मिली लखनऊ की महिला के साथ चैटिंग, पुलिस ने जांच शुरू की

अगला लेख