सोना और महंगा हुआ, 76000 के पार पहुंची पीली धातु

Webdunia
गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (20:40 IST)
Gold crosses 76 thousand: ताजा घरेलू मांग के साथ-साथ रुपए में अवमूल्यन के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 700 रुपए की बढ़त के साथ 76,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
 
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में सोने में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 750 रुपए बढ़कर 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
 
चांदी में गिरावट : हालांकि, चांदी की कीमत पिछले सत्र के 94,400 रुपए प्रति किलोग्राम से 400 रुपए घटकर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एसोसिएशन ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा रुपए में कमजोरी से भी सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। मुहर्रम के अवसर पर बुधवार को जिंस बाजार बंद रहे थे। विदेशी बाजार, कॉमेक्स में सोना 6.90 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,466.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। न्यूयॉर्क में चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 30.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

सैन्य अधिकारी को बंधक बनाने और महिला मित्र से रेप का आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में बाजार में आई गिरावट, Sensex 200 और Nifty 67.5 अंक टूटा

अगला लेख