Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 25 April 2025
webdunia

सोना 200 रुपए महंगा, चांदी 120 रुपए चमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gold
, शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (17:44 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम दाम पर जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए महंगा होकर 33,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 120 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही गिरावट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। लंदन का सोना हाजिर 8.12 डॉलर की तेजी में 1,293.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,293.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फरवरी में चीन के निर्यात आंकड़े के नकारात्मक रहने से वैश्विक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका निवेशकों पर फिर हावी हो गई है जिससे उनका रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 15.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने ही लोग कर रहे हैं पाकिस्तान की मदद, मोदी का विपक्ष पर हमला