वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोना 185 रुपए टूटा, चांदी भी 798 रुपए फिसली

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (19:31 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 185 रुपए की गिरावट के साथ 55,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 798 रुपए तक लुढ़क गई।
 
चांदी 63,227 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 185 रुपए नुकसान के साथ 55,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि हाल में उच्च मुद्रास्फीति के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष की पहली छमाही में ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखे जाने की संभावनाओं के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में दो माह के अपने सबसे निचले स्तर तक चली गईं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

TMC सांसद डेरेक ओब्रायन बोले- वैवाहिक दुष्कर्म से संबंधित अपवाद खतरनाक संदेश देता है

New Income Tax Bill : 64 साल बाद नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से हो सकता है लागू, 10 बड़ी बातें

Share Bazaar में लगातार छठे दिन गिरावट, Sensex 122 अंक फिसला, Nifty भी टूटा

Airtel ने Nokia और Qualcomm के साथ मिलाया हाथ, यूजर्स को ऐसे होगा फायदा

मछली की पित्त की थैली के सेवन से युवक का लिवर और किडनी फेल, जानें डॉक्टर ने कैसे बचाई जान

अगला लेख