अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट से सोना 225 रुपए टूटा, चांदी भी 380 रुपए फिसली

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2023 (19:37 IST)
Gold falls by Rs 225: बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार (bullion market) में मंगलवार को सोने का भाव 225 रुपए के नुकसान के साथ 60,075 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना (Gold) 60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी (Silver) की कीमत भी 380 रुपए की गिरावट के साथ 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 225 रुपए की गिरावट के साथ 60,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।
 
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,987 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी घटकर 25.05 डॉलर प्रति औंस रह गई। मंगलवार को एशियाई बाजारों के कारोबार के घंटों में सोने में गिरावट का रुख था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख