कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में मामूली गिरावट, चांदी 646 रुपए चमकी

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (16:53 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 19 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इससे पहले शुक्रवार को सोना 46,845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 646 रुपए के लाभ के साथ 69,072 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई जिसका पिछला बंद भाव 68,426 रुपए प्रति किलो था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमत और रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 19 रुपए की गिरावट आई। सोमवार को आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 72.61 रुपए प्रति डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 27.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

अगला लेख