rashifal-2026

सोने पर पड़ी Corona की मार, अप्रैल से अक्टूबर के बीच आयात 47% घटकर 9.28 अरब डॉलर पर पहुंचा

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2020 (13:36 IST)
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले 7 माह अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सोने का आयात 47.42 प्रतिशत घटकर 9.28 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सोने का आयात चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से सोने की मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे पीली धातु के आयात में भी भारी गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 17.64 अरब डॉलर रहा था। हालांकि अक्टूबर में सोने का आयात 36 प्रतिशत बढ़ा है।

अप्रैल-अक्टूबर के दौरान चांदी का आयात भी 64.65 प्रतिशत घटकर 74.2 करोड़ डॉलर रह गया। सोने और चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटे में भी कमी आई है। आयात और निर्यात का अंतर व्यापार घाटा होता है। अप्रैल-अक्टूबर में व्यापार घाटा घटकर 32.16 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 100.67 अरब डॉलर था।
भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 49.5 प्रतिशत घटकर 11.61 अरब डॉलर रह गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Nashik में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 श्रद्धालुओं की मौत

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

योगी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, 3 लाख इंस्टॉलेशन का बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने बुंदेलखंड के 6 कृषि विज्ञान केंद्रों में तैयार कराए मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट

अगला लेख