सोना 1000 रुपए से ज्यादा टूटा, चांदी में भी गिरावट

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (17:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कमजोरी के संकेतों और रुपए की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 1049 रुपए की गिरावट के साथ 48 हजार 569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,618 रुपए प्रति 10 ग्राम था। बिकवाली दबाव के कारण चांदी भी 1,588 रुपए की गिरावट के साथ 59,301 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 60,889 रुपए प्रति किग्रा था।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,830 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि कोविड-19 के टीके के संदर्भ में उम्मीद बढ़ने और बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभाव संभालने की तैयारियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

Share Bazaar लगातार दूसरे दिन टूटा, Sensex 573 अंक फिसला, Nifty में भी आई गिरावट

Dreamliner 787 : पहली बार इस विमान हादसे में गई यात्रियों की जान, अब तक 41 हजार घंटों से ज्‍यादा उड़ान भर चुका था प्‍लेन

मैं रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं, RCB की टीम को खरीदने के सवाल पर डीके शिवकुमार बोले, मैं पागल नहीं हूं

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू की मौत, पति से मिलने लंदन जा रही थी

ह्यूमन एरर, तकनीकी गड़बड़ी, साजिश या लापरवाही, क्या है एयर इंडिया प्लेन क्रेश का रहस्य?

अगला लेख