Publish Date: Wed, 30 Nov 2022 (17:08 IST)
Updated Date: Wed, 30 Nov 2022 (17:13 IST)
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपए की गिरावट के साथ 53,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,371 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 66 रुपए की हानि दर्शाती 63,199 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपए के मजबूत होने और जोखिम उठाने की धारणा में सुधार के बीच दिल्ली के बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे सुधरकर 81.44 रुपए प्रति डॉलर हो गया।
परमार ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को धीमा करने के संकेतों की वजह से डॉलर में आई गिरावट के बाद कॉमेक्स में हाजिर सोना मई, 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े मासिक लाभ की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta