Hanuman Chalisa

त्योहारी सीजन में चमका सोना, चांदी में तगड़ा उछाल

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (18:58 IST)
नई दिल्ली। सर्राफा कारोबार में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी तेजी रही। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 791 रुपए उछलकर 51 हजार 717 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,926 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तर्ज पर चांदी की कीमत भी 2,147 रुपए के उछाल के साथ 64,578 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 62,431 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 25.44 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्सोरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अधिक आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में सोने की कीमतों में तेजी रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में गहराया सांसों का संकट, AQI फिर 300 के पार

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान बढ़ा रहा मुश्किलें

LIVE: बिहार की 122 सीटों पर तेज हुआ चुनाव प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

अगला लेख